सॉफ्टबैंक पेश करेगी अपनी जापानी मोबाइल इकाई का आईपीओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2018

तोक्यो। जापान की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी सॉफ्टबैंक अपनी मोबाइल इकाई को अगले महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराएगी। इससे कंपनी को 21 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी प्राप्त होने का अनुमान है। इस तरह ऐसा माना जा रहा है कि यह पिछले कई वर्षों के सबसे बड़े आईपीओ में गिना जाएगा। कंपनी ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 दिसंबर को तोक्यो बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें मोबाइल इकाई के 1.6 अरब शेयर सार्वजनिक बिक्री के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। यह निर्गम प्रति शेयर 1,500 येन यानी 13 डॉलर प्रति इकाई की दर पर पेश की जा रहा है। स्थानीय खबरों के अनुसार, इसके तहत सॉफ्टबैंक की मोबाइल इकाई का मूल्यांकन 7,180 अरब येन होगा। कंपनी ने फरवरी में आईपीओ की योजना पर आगे बढ़ने की घोषणा की थी।

 

 

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, सरयू तट पर की आरती, हनुमानगढ़ी भी पहुंचीं

Prajwal Revanna का राजनयिक पासपोर्ट तुरंत रद्द किया जाए: Siddaramaiah का प्रधानमंत्री से अनुरोध

T20 World Cup 2024: फिटनेस समस्याओं के कारण पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का घोषणा में देरी

Pakistan के पूर्व मंत्री ने कर दी Rahul Gandhi की तारीफ, BJP मे कहा- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ