ओडिशा में माओवादियों के साथ गोलीबारी में एसओजी कमांडेंट घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

ओडिशा के कंधमाल जिले के एक जंगल में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी में राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ गंजाम जिले की सीमा से लगे रायकिया थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ जंगल में हुई।

घायल कमांडेंट प्रेम सिंह माझी को पहले भंजनगर के उप- मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरीश बीसी ने बताया कि जंगल में लगभग 15 माओवादियों के एक समूह के एकत्र होने की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद एसओजी के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एसओजी कमांडेंट घायल हो गए। एसपी ने बताया कि कुछ माओवादी भी घायल हुए होंगे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka के मंड्या में कार पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Navi Mumbai में घायल अवस्था में मिले विदेशी नागरिक की मौत

America: घर में आग लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की मौत

Manipur के कांगपोकपी में 67 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई