Karnataka के मंड्या में कार पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

मंड्या में रविवार को एक कार के पलटकर खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन मंड्या जिले के नागमंगला में बेंगलुरु-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल से टकरा गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने में मदद की। यात्री मालवल्ली स्थित शिमशा मरम्मा मंदिर का दर्शन करने के बाद बेंगलुरु जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए मंड्या और मद्दुर के अस्पतालों में ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ