घर वालों के खिलाफ जाकर सोहेल और सीमा खान ने की थी शादी, 24 साल बाद अलग होने का लिया फैसला

By प्रिया मिश्रा | May 14, 2022

बॉलीवुड के कपल्स को जैसे किसी की नजर लग गई है। पिछले कुछ समाय में, शादी के लंबे सफर को खत्म करते हुए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग होने का फैसला किया। इसमें मलाइका अरोड़ा अरबाज खान, ऋतिक रोशन सुजैन खान और आमिर खान किरण राव जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। अब खबर आ रही है कि एक्टर सोहेल खान अपनी वाइफ सीमा खान से तलाक लेने जा रहे हैं। जी हां, दोनों ने शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में सोहेल खान और सलमान खान फुल फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। यह खबर खान परिवार के साथ साथ पूरे बॉलीवुड के लिए एक झटका है।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते दिखे Lock Upp विनर मुनव्वर फारूकी, वीडियो देख फैंस बोले - 'ये तो अंजलि अरोड़ा...'

आपको बता दें कि सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। उनके दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। उन्होंने फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाया है। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। जहां सोहेल को पहली ही नजर में सीमा से प्यार हो गया था। लेकिन दोनों के धर्म अलग होने के कारण शादी में कई परेशानियां आई थीं। जिसके बाद आधी रात को मौलवी को किडनैप करके लाए और रात में ही निकाह हुआ। इसके बाद दूसरी वाली आर्य समाज में दोनों ने शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ब्रालेट पहनकर मोनालिसा ने पार की बोल्डनेस की हदें, हॉटनेस देख फैंस बोले - 'बर्फ भी पानी हो जाए'

सोहेल और सीमा को नेटफ्लिक्स शो ;द फैबुलस लाइव ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी दोनों को अलग-अलग रहते हुए देखा गया था। तभी यह क्लियर हो गया था कि दोनों अब अलग हो गए हैं।  शो में सोहेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, सीमा ने कहा था, "ऐसा होता है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। मैं इसके बारे में कोई माफी नहीं मांगती क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मैं एक पारंपरिक शादी नहीं हैं लेकिन हम एक परिवार हैं। हम एक इकाई हैं। हमारे लिए, वह और मैं और हमारे बच्चे दिन के अंत में मायने रखते हैं।"

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू