गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते दिखे Lock Upp विनर मुनव्वर फारूकी, वीडियो देख फैंस बोले - 'ये तो अंजलि अरोड़ा...'

munawar faruqui
prabhasakshi

हाल ही में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड नजीला सिताशी के साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मुजफ्फर मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड को बाइक राइड पर निकलते देखा जा सकता है।

कंगना रनौत कर पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप सीजन वन में विनर की ट्रॉफी के साथ साथ मुन्नवर फारुकी ने लाखों दर्शकों का दिल भी जीता है। शो में मुन्नवर को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों से खूब स्पोर्ट मिला। शो से बाहर आने के बाद भी वे लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में मुन्नवर को मुंबई में उनकी गर्लफ्रेंड नजीला सिताशी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लॉकअप में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए। शो के दौरान, मुनव्वर फारूकी दर्शकों के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक थे। हाल ही में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड नजीला सिताशी के साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मुजफ्फर मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड को बाइक राइड पर निकलते देखा जा सकता है। वीडियो में मुनव्वर को हेलमेट लगाए हुए देखा जा सकता है। वहीं, नजीला बाइक की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की टी शर्ट पहनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ब्रालेट पहनकर मोनालिसा ने पार की बोल्डनेस की हदें, हॉटनेस देख फैंस बोले - 'बर्फ भी पानी हो जाए'

सोशलमीडिया पर मुनव्वर के फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत क्यूट हैं।' वहीं, एक यूजर्स ने कमेंट किया, 'अंजलि से भी ज्यादा प्रिटी है यार ये तो।' एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'कपल गोल्स।' 

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की कॉपी है थॉर और कर्ण से प्रेरित है आयरनमैन: हॉलीवुड सुपरहीरो वाली फिल्मों को लेकर कंगना ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नजीला एक मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। 'लॉक अप' के दौरान मुनव्वर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहे और जीत के बाद उन्होंने अपना प्यार जगजाहिर किया था।  'लॉक अप' की जीत के बाद जश्न मनाते हुए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़