बिकी हुई मीडिया और सोई हुई जनता ही देश की बर्बादी का कारण- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Sep 30, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक साथ मीडिया, आम जनता और सरकार पर एक साथ कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें सरकार, जनता और मीडिया को देश की बर्बादी के लिए जम्मेदार ठहराया है। पटवारी ने ट्वीट में लिखा- अब तो विश्वास होने लगा है कि बिकी हुई मीडिया और सोई हुई जनता ही देश की बर्बादी का कारण होती है। काले कानून से किसान परेशान, बेरोजगारी से युवा परेशान, अर्थव्यवस्था कैसे सुधरे, इस पर नहीं सरकार का ध्यान, कंगना, सुशांत, रिया, छज्जा चिल्लाना यही है आज की मीडिया की पहचान, कैसे बने मेरा देश महान।

इसे भी पढ़ें: हिन्दू आस्था तथा 110 करोड़ हिन्दुओं की सम्मान की विजय, 28 सालों से हिन्दू नेताओं और संतों को किया जा रहा था जलील

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष सहित मीडिया विभाग का दायित्व सम्हाल रहे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के चलते मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री का पद सम्हालने वाले जीतू पटवारी ने अतिथि विद्वानों के नियमिति करण को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव कर 950 पद सृजनित किए थे। वही प्रदेश से कमलनाथ सरकार जाने के बाद से जीतू पटवारी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहते है। यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें मीडिया विभाग के अध्यक्ष का दायित्व भी दे दिया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत