हिमाचल प्रदेश के सोलन में चार मंजिला इमारत ढहने से 7 जवान समेत 8 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को चार मंजिला इमारत के ढहने से सेना के 7 जवान सहित कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।  एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वह सोमवार को बचाव अभियान का जायजा लेंगे और घायलों का भी हाल-चाल जानने जाएंगे। नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर बनी यह इमारत भारी बारिश के चलते ढह गई। इसमें एक रेस्तरां भी था। सोलन के उपायुक्त के सी चमन ने बताया कि इस हादसे में सेना के 6 जवान और एक आम व्यक्ति की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में हाथ फंसने पर 56 वर्षीय शख्स की मौत

घटनास्थल पर मौजूद चमन ने बताया कि इसमें 37 लोग फंस गए थे और अब तक कुल 28 लोगों को बचा लिया गया है। मलबे से 8 शव भी बरामद हुए हैं। कम से कम 2 लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। आठ सैन्यकर्मियों समेत बचाए गए अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं और उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त सेना के जवान संभवत: वहां खाना खाने के लिए रुके थे। शुरुआत में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के निदेशक सह विशेष सचिव डी सी राणा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो दलों, एक हरियाणा के पंचकूला से और दूसरी हिमाचल के सुन्नी से, ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य किया। राणा ने बताया कि एनडीआरएफ का तीसरी दल सोमवार सुबह पंचकूला से पहुंचेगा। 

प्रमुख खबरें

BJP ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म किया

ऑस्ट्रेलिया की टीम से कटेगा स्टीव स्मिथ का पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक की होगी

मुलायम सिंह के परिवार से घबराई हुई है BJP : Shivpal Yadav

Prajwal Revanna Sex Video Case | कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- रेवन्ना को जर्मनी भागने में किसने मदद की?