स्वतंत्रता दिवस: भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने बॉर्डर पर मिठाई का आदान-प्रदान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

श्रीनगर। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को अपने पाकिस्तानी समकक्षों को पड़ोसी देश के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर के चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर मिठाइयां भेंट कीं। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘14 अगस्त को, भारतीय सेना ने गर्मजोशी भरा भाव प्रदर्शित करते हुए चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तानी सेना को मिठाइयां भेंट की और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के हमले के बीच बोले राष्ट्रपति अशरफ गनी, 20 वर्षों की उपलब्धियों को नहीं जाने देंगे बेकार

यह नियंत्रण रेखा पर शांति कायम करने की इच्छाशक्ति दिखाता है।’’ उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के दौरान भारत ने क्षेत्र में अमन कायम करने के लिए इस तरह के सद्भावनापूर्ण भाव के जरिए पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा पर गांवों में शांति बनाने के भारतीय सेना के प्रयासों की आवाम ने सराहना की है। भारतीय सेना के ये सकारात्मक कदम नियंत्रण रेखा पर दीर्घकालिक शांति के लिए मददगार साबित होंगे।

प्रमुख खबरें

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल

India vs New Zealand Test Series 2026 | रवि शास्त्री ने की अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ! न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की जताई उम्मीद

National Education Day: 11 नवंबर को मौलाना आजाद की जयंती पर देश मना रहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस