By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 22, 2026
सोलेक्स एनर्जी के चेयरमैन चेतन शाह ने मंगलवार को कहा कि कंपनी सौर-क्षेत्र में अपने विस्तार की योजनाओं के दम पर वित्त वर्ष 2027-28 तक राजस्व को दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर 4,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है। शाह ने कंपनी की 12वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए एक मज़बूत साल रहा, जिसमें राजस्व 1,620 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि कर पूर्व आय 186.7 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 98.3 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रख रही है, साथ ही पूंजी लगाने, काम को पूरा करने और प्रौद्योगिकी में निवेश के मामले में एक अनुशासित तरीका अपना रही है।