Bollywood: किसी को 50 तो किसी को 70 की उम्र में मिला जीवनसाथी, जब उम्र के बंधन तोड़ एक-दूजे के हुए ये स्टार्स

By अनन्या मिश्रा | Mar 23, 2023

कई बार सिनेमा जगत में कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे लोग अक्सर हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी चीजों ने लोगों को हैरान कर दिया। अगर कोई अभिनेता 30-40 साल की उम्र में शादी करता है तो वह सही माना जाता है। लेकिन अगर कोई अभिनेता 70 साल की उम्र में जीवनसाथी चुनकर उसके साथ शादी रचाए तो लोगों को हैरानी होना लाजमी है। आपको बता दें कि ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने काफी उम्र में शादी की है। आइए जानते हैं कि किन एक्टर्स और एक्ट्रेस ने उम्र की सीमा को दरकिनार कर शादी रचाई है।

समीना अहमद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। समीना अहमद ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने उम्र की सीमा को दरकिनार कर और लोगों के नजरिए की परवाह किए बिना करीब 72 साल की उम्र में शादी रचाई है। हालांकि वह इससे पहले भी शादी कर चुकी थीं। लेकिन एक बार फिर 72 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था। इस दौरान उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। लेकिन इनका प्यार इतना ज्यादा था कि उन्होंने अपने खूबसूरत रिश्ता बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor अपने बेटे संग लंदन में ले रही वसंत का आनंद, पिता की गोद में खेलते दिखे वायु, देखें तस्वीरे

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर विलेन के रोल में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कबीर बेदी ने साल 2016 में 70 साल की उम्र में प्रवीण दोसांज से शादी रचाई थी। प्रवीण दोसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं। इससे पहले वह तीन शादियां कर चुके थे। चौथी शादी की खबर सुनकर ट्रोलर्स ने इनको जमकर ट्रोल किया था।

सुहासिनी मूले

कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, प्यार में कोई बंधन नहीं होता है। इसको कहावत को हकीकत में बदलने वाली एक्ट्रेस सुहासिनी मूले को 60 साल की उम्र में प्यार हुआ। सुहासिनी को न सिर्फ इस उम्र में प्यार हुआ बल्कि उन्होंने इस उम्र में शादी कर लोगों के बीच एक मिशाल पेश की। एक्ट्रेस की लव स्टोरी ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सुहासिनी की अपने पति अतुल गुर्टू से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। 

नीना गुप्ता

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नीना गुप्ता की जिंदगी के बारे में हमेशा दर्शकों ने इंट्ररेस्ट दिखाया है। नीना गुप्ता हमेशा से स्ट्रांग ओपिनियन के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा अपने समय से 4 कदम आगे रहती हैं। नीना गुप्ता ने बिना शादी के बेटी मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना और विवियन के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नीना ने साल 2008 में 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी