'कुछ लोग बंगाल के विरूद्ध रच रहे साजिश', ममता बोलीं- हमारा स्वाभिमान सबसे महत्वपूर्ण, इसे नहीं छीनने देंगे

By अंकित सिंह | Nov 14, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहती हैं। वे दिल्ली के बहाने भाजपा पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधती हैं। इन सब के बीच आज ममता बनर्जी ने एक बार फिर से दावा किया है कि कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के विरुद्ध साजिश रची जा रही है। साथ ही साथ तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए उनका स्वाभिमान महत्वपूर्ण है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे। अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल में बैठकर खा रहे हैं और साजिश कर रहे हैं और दिल्ली को कह रहे हैं कि बंगाल को पैसा मत दो। मुझे दिल्ली का पैसा नहीं चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी: स्मृति ईरानी ने साधा ममता पर निशाना, लॉकेट चटर्जी ने अखिल गिरि के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत


ममता ने दावा किया कि बंगाल अपने पैरों पर खड़ा होने में सक्षम है। हमारा स्वाभिमान हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, हम दिल्ली को इसे नहीं छीनने देंगे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बीच कहा कि जिन्होंने गलतियां की हैं उन्हें गलतियां सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि कोई किसी गड़बड़ी में लिप्त है तो कानून अपना काम करेगा। लेकिन (यहां तो) मीडिया ट्रायल चल रहा है। ममता ने कहा कि राज्य के विरूद्ध एक साजिश रची जा रही है। उसके तहत सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा था कि कुछ लोगों की बंगाल में दिसंबर में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश है। इस पर निगाह रखें।

 

इसे भी पढ़ें: ममता ने अधिकारियों से कहा, बंगाल में दिसंबर में दंगे भड़काने की रची जा रही साजिश, रखें निगाह


ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश हो रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि किसी भी कीमत पर वह बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगी।बनर्जी ने कहा था कि भाजपा राज्य के उत्तरी हिस्सों में राजबंशी और गोरखाओं को भड़काकर पश्चिम बंगाल में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है। हम पश्चिम बंगाल का विभाजन कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा था कि 2019 में, देश की राजनीतिक स्थिति अलग थी, भाजपा बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में सत्ता में थी। लेकिन अब, देशभर में इसकी राजनीतिक मौजूदगी कम हो गई है, यह अब कई राज्यों में सत्ता में नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi ओडिशा पहुंचे, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Kerala: तनूर में लगभग दो करोड़ रुपये का सोना लूटने पर पांच लोग गिरफ्तार

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या