ममता ने अधिकारियों से कहा, बंगाल में दिसंबर में दंगे भड़काने की रची जा रही साजिश, रखें निगाह

Mamata banerjee
ANI
अंकित सिंह । Nov 10 2022 3:49PM

बनर्जी ने कहा था कि भाजपा राज्य के उत्तरी हिस्सों में राजबंशी और गोरखाओं को भड़काकर पश्चिम बंगाल में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है। हम पश्चिम बंगाल का विभाजन कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा था कि 2019 में, देश की राजनीतिक स्थिति अलग थी, भाजपा बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में सत्ता में थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा है कि कुछ लोगों की बंगाल में दिसंबर में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश है। इस पर निगाह रखें। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उत्तर बंगाल को अलग करने के लिए सीमा पार से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है। इससे पहले भी उत्तर बंगाल को अलग करने के लिए ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि बंगाल को विभाजन करने की साजिश चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह किसी कीमत पर बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा', ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू

बनर्जी ने कहा था कि भाजपा राज्य के उत्तरी हिस्सों में राजबंशी और गोरखाओं को भड़काकर पश्चिम बंगाल में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है। हम पश्चिम बंगाल का विभाजन कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा था कि 2019 में, देश की राजनीतिक स्थिति अलग थी, भाजपा बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में सत्ता में थी। लेकिन अब, देशभर में इसकी राजनीतिक मौजूदगी कम हो गई है, यह अब कई राज्यों में सत्ता में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद सत्ता में नहीं लौटेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि जब भी कोई चुनाव आता है, भाजपा सीएए और एनआरसी को लागू करने की बात करती है। ऐसे में जब गुजरात विधानसभा चुनाव अगले महीने होना है और लोकसभा चुनाव में लगभग डेढ़ साल का समय बचा है, इसने सीएए के मुद्दे को फिर से भड़काना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, ‘गोबिंदभोग’ चावल पर निर्यात कर से छूट देने का आग्रह

आपको बता दें कि विवादास्पद सीएए को लागू करने का वादा 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है। बनर्जी ने कहा था कि भाजपा कई राज्यों में पहले ही एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गई है जहां से उसके विस्तार की संभावना समाप्त हो गई है। देश की राजनीतिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। इसलिए वह विपक्षी दलों पर हमला कर रही है और विपक्षी नेताओं को बदनाम करके उन्हें गिरफ्तार कर रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वैध मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने की कोशिश कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़