उच्च पदों पर आसीन कुछ लोग अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उच्च पदों पर आसीन कुछ लोग अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं जिन्हें राज्य के लोग स्वीकार नहीं कर सकते। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने पुणे के एमआईटी कॉलेज परिसर में यह बयान दिया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मौजूद थे। प्रत्यक्ष रूप से उनका यह बयान राज्यपाल पर केंद्रित था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन का सबसे बड़ा कला संग्रहालय कलाकृतियों को बचाने में जुटा

उन्होंने कहा था, ‘‘इस भूमि पर कई चक्रवर्तियों (सम्राट), महाराजाओं ने जन्म लिया, लेकिन चाणक्य न होते तो चंद्रगुप्त के बारे में कौन पूछता? समर्थ (रामदास) न होते तो छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कौन पूछता।’’ कोश्यारी ने कहा था, ‘‘मैं चंद्रगुप्त और शिवाजी महाराज की योग्यता पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। जैसे एक मां, बच्चे का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उसी तरह हमारे समाज में एक गुरु का भी बड़ा स्थान है।’’ विगत में एमवीए सरकार और कोश्यारी के बीच कई मुद्दों पर वाकयुद्ध हुआ है।

प्रमुख खबरें

New Delhi में BRICS मंच ने उठाई Global South की आवाज, संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की अपील

Bengal BJP चीफ Samik Bhattacharya बोले, पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म आरोपियों का मरना एनकाउंटर नहीं

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से Kite Festival तक, सर्दियों के 4 प्रमुख उत्सव

Hardeep Singh Puri बोले- भारत 67% LPG America से ले रहा, नहीं होगी गैस की कमी