राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है राम मंदिर, कुछ लोग राजनीति के लिए कर रहे हैं विरोध: विहिप नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

नागपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव मिलिंद परांदे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जो लोग राम मंदिर और उससे जुड़े विषयों का विरोध कर रहे वे ऐसा अपने राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कर रहे हैं क्योंकि उनके पास हिंदुओं के हितों का विरोध करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। परांदे ने यह बात यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों के बारे में पूछे गए एक सवाल का उत्तर देते हुए परांदे ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने राम मंदिर से संबंधित किसी भी विषय का विरोध करना अपना व्यवसाय बना लिया है। हर किसी को समझना चाहिए कि राम मंदिर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।’’ 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें