पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे कुछ लोग, स्वाति मालीवाल ने पूछा- क्या वहां से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2025

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अपना निजी एटीएम मानने लगे हैं। पंजाब के लोग और विधायकों में काफी गुस्सा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त करवा दिया है। क्या पंजाब से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा है जब पंजाब ने अरविंद केजरीवाल को जनादेश दिया है तो उन्होंने पंजाब के लिए किया क्या है? पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई। 

प्रमुख खबरें

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान