किसी ने तो दिखाई हिम्मत! ट्रंप के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए UN चीफ

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माद्रो की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका के कदमों पर कड़ा ऐतराज जताया है। जिस कारवाई के जरिए अमेरिका वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और प्रभाव का संदेश देना चाहता है। वही अब संयुक्त राष्ट्र में गंभीर बहस और सवालों के घेरे में आ गई है। सुरक्षा परिषद की बैठक में गुट्रेस का बयान ना केवल तीखा था बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव को लेकर उनकी गहरी चिंता को भी दर्शाता है। गुट्रेस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रपति माद्रोह की गिरफ्तारी सिर्फ वेनेजुएला के लिए नहीं बल्कि पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के लिए अस्थिरता का कारण बन सकती है।

उनके मुताबिक किसी संप्रभु देश के निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में खतरनाक मिसाल कायम कर सकती है। महासचिव ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना का समुचित सम्मान नहीं किया गया। अमेरिका ने अपने बचाव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का हवाला दिया जो आत्मरक्षा के अधिकार की बात करता है। अमेरिकी प्रतिनिधियों का तर्क है कि यह कारवाई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: Julian Assange को रिहा कराने वाले वकील की अमेरिकी कोर्ट में एंट्री, अब निकोलस मादुरो का केस लड़ेंगे

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी विशेष बलों की कराकस में कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब संयुक्त राज्य अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा जिसमें उसके प्रचुर तेल संसाधन भी शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला के जर्जर तेल बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए अरबों डॉलर का निवेश करने को तैयार हैं और इससे देश के लिए पैसा कमाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Venezuela के समर्थन में Kashmir की सड़कों पर हुआ जोरदार प्रदर्शन, अमेरिका के विरोध में जमकर हुई नारेबाजी

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है—303 अरब बैरल, जो वैश्विक भंडार का करीब 20 प्रतिशत है और सऊदी अरब से भी अधिक है। यदि ऐसा होता हैऔर यह एक बड़ा ‘यदि’ हैतो यह उस टकरावपूर्ण रिश्ते का अंत होगा, जिसकी शुरुआत लगभग 30 साल पहले हुई थी। हालांकि ट्रंप प्रशासन की यह सैन्य कार्रवाई कई मायनों में अभूतपूर्व रही, लेकिन वेनेजुएला की विशाल तेल संपदा और पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज तथा मादुरो के कार्यकाल में अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों के इतिहास को देखते हुए यह अप्रत्याशित नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा Cyber Attack, बोर्ड ने Delhi Police में दर्ज कराई शिकायत

RBI के GDP अनुमान में कटौती का असर, शेयर Market में छाई मायूसी

Malviya Nagar Fire Case: होटल मालिक लवकेश बजाज का Passport रैकेट कनेक्शन, Tihar Jail भी जा चुका

Surat से PM Modi का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- निराशावादी उड़ाते हैं आत्मनिर्भर भारत का मजाक