फिर सुर्खियों में आईं Somy Ali, एक्स बॉयफ्रेंड Salman Khan पर लगाए गंभीर आरोप, बाद में डिलीट किया पोस्ट

By एकता | Aug 20, 2022

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। सोमी ने अभिनेता पर महिलाओं को पीटने तक का आरोप लगाया है। हालाँकि, पोस्ट के सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आते ही अभिनेत्री ने इसे डिलीट कर दिया।

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शेयर किया। फिल्म के पोस्टर के उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन लिखते हुए अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर जमकर निशाना साधा। अभिनेत्री ने लिखा, "यह महिलाओं के साथ मारपीट करता है। उन्होंने मेरे साथ ही नहीं कई लड़कियों के साथ किया है। इसकी पूजा करना बंद करो। वह बीमार है। आपको इसका कोई आईडिया नहीं है।" सोमी ने बाद में अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन इस से पहले ही उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अभिनेत्री के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर को दंग कर दिया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री सोमी अली ने इस तरीके से अपने एक्स पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह कई बार सलमान खान के खिलाफ पोस्ट कर चुकी हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "हार्वे वेस्टिंन ऑफ बॉलीवुड एक दिन आपको एक्सपोज किया जाएगा, जिन महिलाओं का आपने उत्पीड़न किया है, वह बाहर आएंगी और अपना सच बताएंगी ऐश्वर्या राय की तरह।"

इसे भी पढ़ें: ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड देखकर करण जौहर की हालत खराब, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया डर

सोमी अली और सलमान खान की लव स्टोरी

सोमी अली को फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद सलमान खान पर क्रश हो गया था, जिसके बाद वह उनसे शादी करने के लिए मुंबई आ गई थीं। सोमी उस समय महज 16 साल की थीं। मुंबई आने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद उन्होंने सलमान खान को डेट करने शुरू किया, लेकिन दोनों का रोमांस ज्यादा दिनों तक नहीं चला। साल 1999 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद सोमी ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और वापस अमेरिका चली गईं। कहते हैं कि सोमी के लिए सलमान ने संगीता बिजलानी को छोड़ दिया था और बाद में दोनों का रिश्ता ऐश्वर्या राय की वजह से टूट गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश