भारत की इस जगह पर बसे हैं हैवान! बेटा मां का बलात्कार करता है और पिता बेटी का...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है। एक अधिकारी ने बताया,  आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है। 

इसे भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को लेकर इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने कहा, उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बढ़ रहे अपराधों पर CM ठाकरे को लगानी चाहिए रोक: भाजपा

आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, औरंगाबाद जिले में ही अपनी 13 वर्षीय बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिये बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,  चौकीदारी का काम करने वाला आरोपी बीते दो साल से यहां अपने परिवार के साथ रह रहा है। शिकायत के अनुसार उसने अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद वह हिंसक हो गया।

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान