ये है कलयुगी बेटा, जिसने पिता का किया कत्ल, फिर बाप के किए कई टुकड़े, ट्रॉली बैग में भरकर सड़क पर फेंकी लाश

By रितिका कमठान | Mar 13, 2023

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेटे ने रिश्तों की गरिमा को तार तार कर दिया। आरोपी युवक गोरखपुर का है, जहां उसने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने धारदार हथियार लेकर पिता के गले को रेत दिया और उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी। आरोपी युवक पिता की सांसों को रोकने के बाद भी नहीं रूका। हैवानियत भरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने पिता के शव को टुकड़ों में काट दिया।

हत्या के बाद काटा शव
आरोपी युवक को अपने पालनकर्ता पिता की हत्या करने के बाद भी कोई गम या दुख का अहसास नहीं हुआ। आरोपी ने हत्या करने के बाद अपने पिता का शव काटा, सिर को धड़ से अलग किया। इसके बाद शव को ट्रॉली बैग में डालकर सड़क पर फेंकने चला गया। इसी बीच आरोपी प्रिंस को जाते हुए उसके छोटे भाई ने देखा। वहीं घर पर खून के निशान देखकर व ट्रॉली बैग गायब देखकर छोटे भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पुहंचकर प्रिंस से पिता के बारे में पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने पिता की हत्या कर दी है।

पुलिस ने प्रिंस के कबूलनामे के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने घर में खून के छिंटे साफ किए थे मगर वो ठीक से साफ नहीं हुए। इसी कारण भाई को धब्बे दिखे और पूरी वारदात का खुलासा हो गया। आरोपी के मुताबिक उसके पिता के साथ बीते एक सप्ताह से उसका तनाव था, जिसका मुख्य कारण पैसा था। इसके बाद आरोपी द्वारा बताई गई जगह से मृतक मधुर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई चालू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक प्रिंस कर्जे में डूबा हुआ है। उसके ऊपर काफी अधिक कर्जा है। उसने कुछ समय पहले बाइक फाइनेंस करवाई थी, मगर किस्तों का भुगतान वो नहीं कर सका। इसके बाद उसने काफी कोशिश की पैसो को जमा करने की मगर सफल नहीं हुआ। इसी कारण वो पिता से भी पैसे मांग रहा था मगर पिता ने इंकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार