Jamshedpur के उद्योगपति का बेटा लापता; कार दूसरे जिले में मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

जमशेदपुर के एक उद्योगपति का 24 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है और 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

युवक की कार पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में मिली थी और अधिकारियों ने उसका पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बिस्तुपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर को अपनी कंपनी के कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे और तब से लापता हैं। बिस्तुपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। देवांग गांधी आदित्यपुर लघु उद्योग संघ (एएसआईए) के उपाध्यक्ष हैं और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय चलाते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala: छात्रावास में दो खेल प्रशिक्षु लड़कियां फंदे से लटकी मिलीं

The Bluff Trailer | Priyanka Chopra का धमाकेदार एक्शन अवतार, समुद्री लुटेरों से टकराती दिखीं देसी गर्ल

Indian Army राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग ढाल के रूप में खड़ी है: Kharge

Iranian Airspace बंद होने के कारण Air India ने अमेरिका की कुछ उड़ानें रद्द कीं