By रेनू तिवारी | Mar 28, 2020
कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया एक तरह से अपने घरों में लॉकडाउन है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लॉकडाउन में अपने घरों में कैद है। कोरोना वायरस के जंग घर में कैद रहकर ही जीती जा सकती है। सेबेव्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर घर में रहने की सलाह दे रहे हैं और वीडियो और तस्वीरे शेयर करके बता रहे हैं कि वह खुद क्या कर रहे हैं घर पर रह कर।
सोशल मीडिया पर अधिकतर इस विषम परिस्थिति में घर पॉजिटिव रहने की बात कर रहे हैं।
पॉजिविटी को और बढ़ाते हुए सोना महापात्रा ने अपने साथ हुए एक हादसा सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोना ने बताया कि वह सुबह अपने ही घर पर एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचीं हैं।
इसे भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा की ख्वाहिश, खुल्लेआम कहा- इस स्टार को डेट करना चाहती हूं
सोना महापात्रा ने एक ट्वीट करके बताया कि सुबह के वक्त उनके घर के बाथरूम की फाल्स सीलिंग अचानक गिर गई। इस हादसे से घर के सभी लोग काफी घबरा गये। सभी के दिमाग में ये आया कि आखिर ये अचानक कैसे गिर गया। अपने घर में हुए इस हादसे की कुछ तस्वीरों को सोना ने ट्वीटर पर शेयर किया है और लिखा है-
Much to my surprise & just yesterday, some people on my timeline were talking about ‘toxic positivity’, the pressure of sounding positive in tough times. Well here’s something to bust it this morning. My roof just fell in due to some likely leakage. (First world problems, not)
यानी किन 'हैरानी की बात है। कल कुछ लोग मेरी टाइमलाइन पर टॉक्सिक पॉज़िटिविटी की बात कर रहे थे, मुश्किल समय में सकारात्मक बने रहने का दबाव। सुबह कुछ ऐसा हुआ।
किसी लीकेज की वजह से मेरी छत गिर पड़ी। (दुनिया की पहली समस्या, नहीं)।'