सोना मोहपात्रा का खुलासा, सलमान खान की बुराई करने पर मिली थी रेप की धमकी

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2020

हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली सिंगर सोना महापात्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। सिंगर ने सलमान खान को लेकर 2 साल पुरानी बात का खुलासा किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोना महापात्रा को ट्रोल करने के कोशिश की जा रही थी। सोना ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि जब भी आपको प्रोफाइल खोलता हू तो चारों तरफ केवल भगवा-भगवा ही दिखाई पड़ाता है। ट्विटर पर उनका नाम सर्च करते हैं तो चारों तरफ हिंदूफोबिया दिखाई दे देता है।

सोना महापात्रा ने यूजर को करारा जवाब देते हुए अपने आप से जुड़े कुछ खुलासे भी कर दिए। सोना ने ट्वीटर पर लिखा कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था।  जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी।

अब सोना के इस ट्वीट पर बवाल मचता दिखाई दे रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोना महापात्रा ने ऐसा कोई खुलासा किया हो। वह बड़ी ही बेबाकी से हमेशा अपनी बात रखती आई है। कंगना की पहन रंगोली का भी सोना महापात्रा ने खुलकर समर्थन किया था। अब देखना होगा कि क्या सलमान इस बारे में कुछ बोलते हैं या सोना की बात को इग्नोर करते हैं।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता