सोनाक्षी सिन्हा ने चुराया करीना की साड़ी का डिजाइन, दीपिका भी बनीं COPY CAT

By रेनू तिवारी | Mar 13, 2019

 जब भी कोई अवार्ड फंक्शन होता है तो नये फैशन के बाजार का आगाज हो जाता हैं डिजाइनर के डिजाइन किये हुए कॉस्टयूम पहनकर सेलेब्स ड्रेस को प्रमोट करते है। डिजाइनर और सितारों का काफी गहरा रिश्ता होता है। बड़े सेलेब्स के डिजाइनर्स का एक टारगेट होता है कि कभी किसी के डिजाइन की हुई ड्रेस को कॉपी न किया जाए। अपने नये स्टाइल को फैशन के बाजार में उतारा जाए। लेकिन कई बार डिजाइनर से गलतियां हो जाती हैं जिसका खामयाजा सेलेब्स को भरना पड़ता हैं।

जैसे इस समय 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा को खमयाजा भरना पड़ रहा है। दरअसल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा की सीक्विन साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थी। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन सीक्विन साड़ी की खास बात ये थी कि इस डिजाइन की हूबहू साड़ी सात साल पहले करीना कपूर पहन चुकीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, मुरादाबाद में मामला दर्ज 

फैशन के मामले में अक्सर हम बॉलीवुड सेलेब्स को ही फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार सेलेब्स भी एक जैसी आउटफिट्स में नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ, जो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा की सीक्विन साड़ी में पहुंची थीं।

आपको बता दें की सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं, दीपिका पादुकोण भी इस साड़ी में नजर आ चुकी हैं। हालांकि इन सबका स्टाइल काफी अलग था और इन्होंने इसे डिफरेंट तरह से कैरी किया था। करीना की अगर बात करें तो वह फिल्मफेयर 2012 में ये साड़ी पहनें एलीगेंट और क्लासी लुक में दिखीं थीं। उन्होंने इसे मैचिंग बेज कलर्ड ब्लाउज के साथ पहना। ब्लाउज की फुल स्लीव्ज पर सिल्वर वर्क थी। सीक्विन साड़ी के चलते उन्होंने ज्वैलरी को अवॉइड किया। करीना ने अपने लुक को काजल और ग्लोसी न्यूड लिपस्टिक से पूरा किया।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने सोनाक्षी सिंहा के लेटेस्ट जीरो कमर का साइज देखा? नहीं तो ये देखों....

 

दीपिका पादुकोण ने मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी को आईपीएल 7 के गाला डिनर में पहना था। उन्होंने इसके साथ स्लीवलेस शॉर्ट राउंडनेक ब्लाउज के साथ कैरी किया।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी