Sonakshi Sinha ने आवारा कुत्तों पर Supreme Court के आदेश की आलोचना की, कहा- समाज के रूप में हम कितने भावशून्य हो चुके हैं

By रेनू तिवारी | Aug 13, 2025

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से आवारा कुत्तों को आठ हफ़्तों के भीतर आश्रय गृहों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्देश दर्शाता है कि एक समाज के रूप में हम कितने "निष्प्राण" हो गए हैं। मंगलवार को, सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसके बाद गरमागरम बहस और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुत्तों को भीड़भाड़ वाले आश्रय स्थलों में भेजने से वे अपनी आजादी खो देंगे। यह पशु कल्याण नहीं है। आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण ही असली व मानवीय समाधान है। वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन और वरुण ग्रोवर समेत कई हस्तियों ने इस निर्देश की आलोचना की है। जॉन अब्राहम ने भी उच्चतम न्यायालय और दिल्ली सरकार को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि आवारा कुत्तों के काटने से खासकर बच्चों में रेबीज होने की समस्या बेहद गंभीर है। अदालत ने दिल्ली के अधिकारियों को छह से आठ हफ्तों में लगभग 5,000 कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा