फिल्म कलंक के प्रमोशन में आलिया भट्ट से ज्यादा स्टनिंग लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

By रेनू तिवारी | Mar 27, 2019

माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त के साथ करण जौहर साल 2019 में लेकर आ रहे है फिल्म कलंक। फिल्म कलंक एक 2019 की एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म कलंक इसी साल 17 अप्रैल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म कलंक की कहानी में स्‍वतंत्रता से पूर्व एक संयुक्‍त परिवार की कहानी को दिखाया गया है जिसके अंदर कई राज़ छुपे हुए हैं। सभी किरदार अपने संयुक्‍त परिवार की एकता और उसके सम्‍मान के लिये संकल्पित नजर आते हैं। 

फिल्म कलंक की पूरी कास्ट कलंक के प्रमोशन में जुटी हुई है कोई टीवी पर तो कोई न्यूज़ चैनल पर फिल्म कलंक की तारीफे कर रहे है। हाल में यह स्टार्स Super Dancer Chapter 3 के सेट अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे जिसकी जज शिल्पा शेट्टी हैं। इन सभी ने खूब धमाल मचाया और जमकर मस्ती की। वहीं आलिया-वरुण की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। बात इनके लुक की करें तीनों सितारों ने अपने ट्रेडीशनल अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। 

शिल्पा शेट्टी के शो Super Dancer Chapter 3 में आलिया भट्ट ने फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे की पिच अनारकली ड्रेस पहनी हुई थी। आलिया भट्ट अनारकली ड्रेस  में काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने नैट दुपट्टा व खूबसूरत चांदबाली स्टाइल ईयररिंग्स कैरी किए।

सोनाक्षी सिन्हा लेकिन इस मौके पर आलिया भट्ट को लुक में मात देती दिखीं। सोनाक्षी सिन्हा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की फ्लोरल प्रिंटेड इंडो-वैस्टर्न ड्रैस पहनी। सोनाभी ने व्हाइट क्रॉप ब्लाउज के साथ प्रिंटेड शरारा स्टाइल फ्लेयर्ड पेंट पहनी जिसके साथ उन्होंने डस्टर जैकेट कैरी की। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा