रिलीज हुई सोनाली बेंद्रे की दूसरी पुस्तक A Book of Books, एक्ट्रेस ने कहा-अभी मैं खुद को लेखक नहीं कहूंगी

By Renu Tiwari | May 12, 2025

हाल ही में अपनी दूसरी पुस्तक ‘ए बुक ऑफ बुक्स’ लिखने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि उनके मन में लेखकों के लिए ‘बहुत अधिक सम्मान’ है और जब तक वह कम से कम 20 किताबें नहीं लिख लेतीं तब तक वह खुद को लेखक नहीं कहेंगी। ‘दिलजले’, ‘मेजर साब’, ‘सरफरोश’, ‘जख्म’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बेंद्रे ने कहा कि मशहूर होने के नाते उन्हें लिखने और सार्थक बातचीत में शामिल होने का ‘विशेषाधिकार’ मिलता है, हालांकि वह अभी भी खुद को मुख्य रूप से एक अभिनेत्री के रूप में ही देखती हैं।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp लाया नया स्टिकर रिएक्शन फीचर, अब चैट्स होंगी और भी रोमांचक

किताबों के प्रति अभिनेत्री के जुनून ने उन्हें ‘सोनाली बुक क्लब’ शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 2015 में ‘द मॉडर्न गुरुकुल : माई एक्सपेरिमेंट विद पैरेंटिंग’ के साथ अपने लेखन की शुरुआत की। उनकी नवीनतम किताब ‘ए बुक ऑफ बुक्स’ ऐसी पुस्तक है जो पढ़ने के शौकीनों के साथ पढ़ने की कम इच्छा रखने वाले सभी तरह के लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह पुस्तक पढ़ने के महत्व, विशेषकर युवावस्था से ही पढ़ना शुरू करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। यह पुस्तक हाल ही में जारी हुई है। रोहिना थापर द्वारा तैयार किए गए रंगबिरंगे रेखाचित्रों से सजी यह पुस्तक हर वर्ग के पाठकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह सुझाव देती है कि बच्चों को क्या पढ़ना चाहिए, युवाओं और वयस्कों को क्या पढ़ना चाहिए।

Explore Bollywood News in Hindi  only at Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Social Media पर लगाम: Meta का 17 अरब डॉलर का Deal, अब Teen Safety के लिए लागू होंगे बेहद सख्त कानून

Defence Export SOP को सरकार ने बनाया सरल, गैर-घातक रक्षा सामग्री का निर्यात होगा आसान

Amit Shah ने Gandhinagar में रक्षाबंधन मनाया, टाइप 1 डायबिटीज पीड़ित बच्चियों को दी सौगात

भारत मदद करने के लिए तैयार, नेपाल ने ठुकरा दिया रेस्क्यू का ऑफर!