39 दिनों में सोनम कपूर ने पूरी की अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म Blind की शूटिंग

By रेनू तिवारी | Feb 13, 2021

सोनम कपूर ने अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म की शूटिंग पिछले 39 दिनों ने स्कॉटलैंड में चल रही थी।  ब्लाइंड एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन शोम मखीजा द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है, ब्लाइंड एक अंधे पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक सीरियल किलर की तलाश में है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हुई और टीम ने निर्धारित समय में इसे पूरा कर लिया।

इसे भी पढ़ें: नये जमाने की नागिन देखने के लिए तैयार है तो दिल थाम लिजिए, श्रद्धा कपूर जल्द आ रही हैं डसने? 

 सोनम कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट आयी थी, जिसकी जानकारी सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब एक बार फिर सोनम कपूर ने फिल्म पूरा होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी। सोनम ने लिखा, "इस पागलपनपूर्ण और रचनात्मक रूप से संतुष्ट करने वाली फिल्म के आखिरी दिन को खत्म करने के लिए ब्रूइज़्ड एंड बैटेड।

सोनम कपूर को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवाने की एके बनाम एके में खुद का किरदार निभाते हुए देखा गया था, जिसमें उनके पिता, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी आखिरी पूर्ण भूमिका रोम-कॉम, द ज़ोया फैक्टर में थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सदर्न स्टार डूलर सलमान भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार