ऐसी फिल्मों में काम करते समय सोनम कपूर को आता हैं मजा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

मुम्बई। बॉलीवुड में अपने करीब 12 साल के करियर में विभिन्न तरह के किरदार निभाने के बावजूद सोनम कपूर का मानना है वह कॉमेडी फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं। सोनम ने पत्रकारों से कहा,  कि मैं हर फिल्म के साथ विषय बदलना चाहती हूं। मेरी पिछली कुछ फिल्में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘पैडमैन’ और ‘संजू’ थी। मैं खुशकिस्मत हूं कि निर्देशकों को लगता है कि मैं ‘नीरजा’ और ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्में कर सकती हूं।’’

सोनम ने कहा कि हालांकि उन्हें कॉमेडी अधिक पसंद आती है लेकिन आजकल मस्ती भरी फिल्में कम ही बनती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं कॉमेडी फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हूं। अधिकतर दर्शकों को लगता है कि मैंने ‘रांझणा’ और ‘नीरजा’ में बेहतरीन काम किया। मुझे नहीं पता कि मेरी शैली क्या है लेकिन मुझे कॉमेडी फिल्म करने में बहुत मजा आता है। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!