बेटी सोनम कपूर को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अनिल कपूर, पापा को देखते ही हुईं भावुक

By टीम प्रभासाक्षी | Jul 14, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पूरे एक साल बाद लंदन से भारत लौटी हैं। लंदन से भारत वापस लौटते वक्त सोनम को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें उनके पिता अनिल कपूर खुद एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पापा को देखते ही भावुक हुईं सोनम

सोनम कपूर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो उन्होंने देखा कि उनके पापा खुद उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। आपको बता दें कि पिछले एक साल से सोनम कपूर कोरोना वायरस की वजह से अपने परिवार से नहीं मिल पाई थीं और इस बात का दुख उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के जरिए भी जाहिर किया था।  

कोरोना वायरस के साथ-साथ सोनम पति आनंद आहूजा के बिजनेस की वजह से भी भारत नहीं आ पा रही थीं। बता दें कि सोनम अपनी शादी के बाद ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। पिछले एक साल से वह अपने परिवार से मिलने के लिए तरस रही थीं।

परिवार से मिलने के लिए काफी से थीं बेताब

हाल ही में सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया था कि वह अपने परिवार से मिलने और भारत लौटने के लिए बेताब हैं। साथ ही उन्होंने लंदन में अपनी जिंदगी के बारे में भी बताया था। उन्होंने था कि वह वहां पर अपने काम खुद करती हैं और अपनी इस आजादी को एंजॉय कर रही हैं। 

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके अलावा अभिनेत्री ने अनिल कपूर और अनुराग बसु की फिल्म एके वर्सेज एके में कैमियो रोल प्ले किया था। अब सोनम फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। यह साल 2011 में आई साउथ कोरियन फिल्म का रीमेक है।        

प्रमुख खबरें

Bay of Bengal Cyclone Alert | बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का बड़ा खतरा: 6 घंटे में डिप्रेशन और 24 घंटे के भीतर भयंकर तूफान में बदलने की आशंका, IMD का अलर्ट

Mumbai के Juhu में महिला कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Jammu Darbar Move: श्रीनगर से कर्मचारियों की रवानगी शुरू, NH-44 पर दो दिन भारी वाहनों पर रोक

2 November की शाम तक Andhra Pradesh तट पहुंचेगा नया Cyclone, IMD ने किया आगाह