इंतज़ार हुआ ख़त्म, मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

By आकांक्षा तिवारी | Feb 05, 2019

'लगे रहो मुन्ना भाई हो' या 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' दोनों ही फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई है। इस फ़िल्म में मुन्ना और सर्किट की केमिस्ट्री लोगों को ख़ूब पसंद आई थी। राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई ये फ़िल्म उस वक़्त की सुपरहिट फ़िल्म थी। फ़िल्म का एक-एक किरदार लोगों के दिलों में ऐसा बसा कि इसके दो पार्ट बनाने पड़े और अब फ़िल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है।

इसे भी पढ़ेंः कार्तिक आर्यन को भूल सुशांत सिंह राजपूत के प्यार में रंगती दिखाई दे रही हैं सारा अली ख़ान

इस बार फ़िल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा जो फ़ीमेल लीड फ़ाइनल हुई हैं, वो हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर। इस आइकॉनिक कॉमेडी फ़िल्म का तीसरा पार्ट जल्द आने वाला है। इससे पहले वो कॉमेडी फ़िल्म थैंक्यू में कॉमेडी करते नज़र आई थीं। फ़िलहाल सोनम कपूर की फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। उसमें वो अपने पापा एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।

सोनम और अनिल की जोड़ी को इससे पहले एक विज्ञापन में देखा गया था। एक फ़िल्म में दोनों को इतना लंबा समय बिताते देखना काफ़ी दिलचस्प होगा। फ़िल्म की स्टोरी भी बहुत ही ख़ास है। ये होमोसेक्शुअल पर बेस्ट फ़िल्म है। एक पिता अपनी बेटी को कैसे स्वीकार करता है, वो देखना बहुत ही इमोशनल होगा।

इसे भी पढ़ेंः मिथुन चक्रवर्ती ने बदल दी उस लड़की की ज़िंदगी, जिसे कभी वो कचरे से उठाकर लाये थे

फ़िल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन के दौरान सोनम से मुन्ना भाई 3 के साथ जुड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अभी इस बात की पुष्टि नहीं कि, लेकिन उन्होंने ये ज़रूर कहा है कि इस फ़िल्म में काम करना वो पसंद करेंगी। मगर एक शर्त पर जो है, फ़िल्म का नाम मुन्ना भाई नहीं, बल्कि मुन्नी बहन होगा तो। 

आपको बता दें, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फ़रवरी को रिलीज़ हुई है। इसमें सोनम के अलावा अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। ये साल सोनम के लिए काफ़ी अच्छी-अच्छी फ़िल्मों से भरा है। वैसे तो सोनम अकसर अपने हॉट कमेंट और लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं।

-आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान