सोनिया के फैसले पर गौर किया जाना चाहिये: देवगौड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवगौड़ा ने पांच दिसंबर को होने वाले कर्नाटक उपचुनाव के संदर्भ में बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले पर गौर किया जाना चाहिये कि वह क्या निर्णय लेती हैं। देवगौड़ा ने कहा, ‘‘ चुनाव के बाद जो होगा उसके हिसाब से सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वह कांग्रेस में सबको स्वीकार करना होगा। हमारे (जद-एस) के पास कोई भी सर्वोच्च नेता नहीं है। चुनाव के नतीजे आने के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: संख्या कम पड़ने पर JDS कर सकती है भाजपा का समर्थन

मैसुरु में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सरकार रहती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। गठबंधन सरकार गिरने के बाद कांग्रेस और जद(एस) के बीच मतभेद के सवाल पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ क्या आप हमसे (कांग्रेस-जद (एस) से) उम्मीद करते हैं कि (सरकार) के गिरने के तुरंत बाद एक हो जाएं?’’ भाजपा को बहुमत बरकरार रखने के लिए जिन पंद्रह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं उनमें से कम से कम छह सीटों पर जीतना जरूरी है। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं।  जद (एस) नेताओं ने संकेत दिया है कि वह मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: देवगौड़ा से समर्थन लेने पर बोले येदियुरप्पा, नहीं किया कभी फोन

उन्होंने कहा है कि उपचुनाव के बाद भाजपा के बहुमत खोने की स्थिति में उनकी पार्टी की भूमिका पर नौ दिसंबर के बाद फैसला होगा। उपचुनाव के नतीजे नौ दिसंबर को आएंगे। इस बीच, राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को आरोप लगाया कि हाल तक एक-दूसरे से लड़ रही कांग्रेस-जद(एस) ने उपचुनाव में हार के डर से ‘अंदरूनी समझौता’ किया है। मंत्री ने कहा, ‘‘ उन्होंने (कांग्रेस-जद(एस)) ने इस सरकार को गिराने का खाका तैयार किया है लेकिन राज्य के लोग भाजपा के साथ हैं और हम सभी 15 सीटें जीतेंगे।’’ कांग्रेस जद(एस) ने राज्य में 14 महीने तक गठबंधन सरकार चलाई थी और लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। जुलाई में सरकार गिरने के बाद दोनों पार्टियों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। यह सरकार 17 विधायकों की बगावत की वजह से गिरी थी और वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

गुलाब की पंखुड़ी और दूध देगा गजब का निखार, जानिए Face Pack बनाने का तरीका

UP BJP अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, रविवार को होगा औपचारिक ऐलान

सचेत-परंपरा के बेखयाली विवाद पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले मानहानि का केस करें अगर...

Kerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य की राजनीति को त्रिकोणीय बनाया