कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी भी वहां पर मौजूद थे। ममता ने इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप ले लेगी आकार, ममता बनर्जी बोलीं- आम चुनाव बहुत दूर है 

कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता