विपक्ष की बेंगुलुरु में हुई बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी का हुआ दो साल के बाद आमना-सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

बेंगलुरु। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की कोशिशों के तहत बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की दूसरी बैठक के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आमना-सामना हुआ। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और विपक्षी एकता पर रणनीति बनाई। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। दोनों नेताओं की दो साल के अंतराल के बाद आमने-सामने की मुलाकात हुई है। इससे पहले ममता बनर्जी ने जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शोक जताया

सूत्रों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे और उन तरीकों पर चर्चा की जिससे उनकी पार्टियां एक साथ काम कर सकें और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का एकजुट होकर मुकाबला कर सकें। सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी को सर्जरी की वजह से बैठक के बाद रात्रिभोज में शामिल नहीं होना था। हालांकि, वह विचार-विमर्श के बाद कुछ समय के लिए रुकीं, लेकिन खाना नहीं खाया। ममता बनर्जी के जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ’ब्रायन रात्रिभोज में शामिल हुए। सोनिया गांधी 23 जून को पटना में हुई विपक्ष की पिछली बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास