West Asia में बढ़ते Tension पर PM Modi की Macron से बात, बोले- तनाव कम करने की तत्काल जरूरत है

By अंकित सिंह | Mar 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति की तत्काल आवश्यकता है। मोदी ने कहा कि वे क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता के लिए मैक्रॉन के साथ समन्वय करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से पश्चिम एशिया की स्थिति और संघर्ष को कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से बात की तथा उनके साथ पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा की। तीनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में, क्षेत्र में संघर्ष को कम करने और उसके बाद शांति व स्थिरता बहाल करने का समर्थन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर हुई अलग-अलग बातचीत में, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: खड़गे के 'शादी' वाले तंज पर Deve Gowda का पलटवार, बोले- Congress से रिश्ता Abusive था, लेना पड़ा तलाक

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। हम (खाड़ी क्षेत्र में) तनाव कम करने और उसके बाद शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत द्वारा की गई निंदा को दोहराया और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Sambhal Violence: Supreme Court से NSA रद्द होने के बाद मुरादाबाद जेल से रिहा हुआ अफरोज

Chandauli में जापानी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी Call Center पर छापा, 5 गिरफ्तार