राजस्थान सियासी घटनाक्रम पर सोनिया गांधी ने मांगी लिखित रिपोर्ट, अजय माकन बोले- हमारे सामने रखी गई थी तीन शर्त

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच अजय माकन ने दस जनपथ पर सोनिया गांधी के साथ बड़ी बैठक की है। यह बैठक लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली। इस बैठक के बाद अजय माकन ने मीडिया से बातचीत हुई थी। अजय माकन ने साफ तौर पर कहा है कि सोनिया गांधी ने राजस्थान के पूरे घटनाक्रम को लेकर एक लिखित रिपोर्ट मांगी है और हम मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर इसे उनको सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्षा को राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उसकी जानकारी दी है। अजय माकन ने फिर से इस बात को दोहराया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम के नुमाइंदों ने कुछ शर्ते भी रखी थी। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी