राजस्थान सियासी घटनाक्रम पर भाजपा का तंज, गजेंद्र शेखावत बोले- भारत जोड़ो हुआ नहीं, कांग्रेस तोड़ो हो गया

gajendra singh shekhawat
ANI
अंकित सिंह । Sep 26 2022 5:57PM

राजस्थान के घटनाक्रम पर अब भाजपा भी कांग्रेस पर चुटकी लेने लगी है। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कांग्रेस पर चुटकी ली। साथ ही साथ उन्होंने अशोक गहलोत पर भी तंज कसा। अनिल विज ने कहा कि जो(अशोक गहलोत) अपने प्रदेश को नहीं संभाल सकता, कांग्रेस उसे देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है।

राजस्थान में जबरदस्त सियासी उठापटक चल रहा है। पिछले कई दिनों से अशोक गहलोत को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं। वह गांधी परिवार के पसंदीदा उम्मीदवार भी हैं। हालांकि, आलाकमान से यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि एक साथ दो पद नहीं रह सकता। राजस्थान में अशोक गहलोत के जगह सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई थी। कांग्रेस की 2 पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक होनी थी। लेकिन इस बैठक में गहलोत समर्थक विधायक नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी ओर से इस्तीफा देने तक की बात कह दी गई। आलाकमान साफ तौर पर इसे अनुशासनहीनता मान रहा है। वहीं, अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट आमने-सामने है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और दिग्विजय का जुड़ा नाम

राजस्थान के घटनाक्रम पर अब भाजपा भी कांग्रेस पर चुटकी लेने लगी है। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कांग्रेस पर चुटकी ली। साथ ही साथ उन्होंने अशोक गहलोत पर भी तंज कसा। अनिल विज ने कहा कि जो(अशोक गहलोत) अपने प्रदेश को नहीं संभाल सकता, कांग्रेस उसे देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है। वैसे तो ये उनका निजी मामला है लेकिन जो भी चल रहा है उसको देखते हुए तो लगता है की कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोकतंत्र है तो सिद्धांत तो यह कहता है कि विधायकों का गुप्त मतदान कराकर मुखिया का चुनाव करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत जोड़ो हुआ नहीं.. कांग्रेस तोड़ो हो गया! 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान संकट के बीच कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया, सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है ही नहीं। इन्होंने जब भी इसका नाटक किया, पार्टी टूटने के कगार पर आ गई। लेकिन इसके अंदर राजस्थान की जनता पिस रही है। गाँव, गरीब, महिला, किसान, सब हर तरह से त्रस्त हैं। बेहतर होगा, जनता को राहत देने के लिए ये सच में त्यागपत्र दें। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के सियासी पाखंड से प्रदेश का विकास ठप हुआ है, इस ठगी का जवाब 2023 में राजस्थान की जनता देगी। उन्होंने कहा कि इतनी अनिश्चितता तो आज भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच में भी नहीं है जितनी राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में नेता को लेकर है।विधायकों की बैठकें अलग चल रही है,इस्तीफ़ों का सियासी पाखंड अलग चल रहा है।ये क्या राज चलाएँगे,कहाँ ले जाएँगे ये राजस्थान को,अब तो भगवान बचाए राजस्थान को। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़