UP Election 2022 । सोनिया गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया

By अंकित सिंह | Feb 21, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने पहली बार आज वर्चुअल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं। न पैसे मिला न खाद मिली, सिंचाई की भी सुविधा नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है। रायबरेली से सांसद ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा। लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उन्होंने मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी। 

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत