कांग्रेस की ‘बेल’ गाड़ी की मुखिया स्वयं सोनिया गांधी हैं: संबित पात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2019

रांची। भाजपा ने आज कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक ‘बेल गाड़ी’ है और उसकी मुखिया स्वयं सोनिया गांधी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा, ’’मैं एक तुलना करना चाहता हूं एक तरफ भाजपा की विकास गाड़ी है और दूसरी तरफ ‘बेल-गाड़ी’ है। विकास गाड़ी में डबल इंजन है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं।

इसे भी पढ़ें: निर्भया कोष से बसों में CCTV कैमरे लगाने के प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकराया: केजरीवाल

पात्रा ने कहा कि 1984 के सिख दंगे को कांग्रेस चाहती तो रोक सकती थी पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। राजीव गांधी कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है और अब सोनिया गांधी के कहने पर उनके दबाव में मनमोहन सिंह कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक रुपये में महिलाओं के लिए जमीन और मकान की रजिस्ट्री करने वाला राज्य झारखंड ही है और यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट