राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'बेचारा' कहने पर मुश्किल में फंसीं Sonia Gandhi, बिहार के वकील ने उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की

By एकता | Feb 02, 2025

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'बेचारा' कहने के बाद मुश्किलों में घिर गई हैं। बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के एक वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता सुधीर ओझा ने मांग की है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर 'बेचारा' टिप्पणी करने के लिए सोनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

इसे भी पढ़ें: दिलवालों की दिल्ली को.... Delhi Assembly Elections 2025 के लिए भाजपा ने अपना चौथा प्रचार गीत लॉन्च किया

मुजफ्फरपुर में सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने के बाद ओझा ने संवाददाताओं से कहा, 'सोनिया गांधी ने 'बेचारी' टिप्पणी करके राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है। यह देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था का अनादर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें सह-आरोपी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।' जानकारी के लिए बता दें, इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें: भगवान राम-माता सीता आप कहां हैं? दलित महिला की कथित हत्या पर रो पड़े अयोध्या के सांसद Awadhesh Prasad, सामने आया वीडियो

सोनिया गांधी ने क्या कहा था?

31 जनवरी को बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति मुर्मू के संसद में पारंपरिक संयुक्त संबोधन के बाद, सदन के बाहर पत्रकारों ने सोनिया गांधी से लगभग एक घंटे के भाषण के बारे में पूछा। उन्होंने जवाब दिया, 'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं, बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।'

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार