राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी का बयान- माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन चौधरी

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। भाजपा संसद से लेकर सड़क तक अधीर रंजन चौधरी घेरने की तैयारी में है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी जबरदस्त तरीके से कांग्रेस आलाकमान पर हमला किया है। दूसरी ओर अधीर रंजन चौधरी की भी सफाई आ गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। उन्होंने सहा कि कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था। लेकिन भाजपा कांग्रेस आलाकमान और सोनिया गांधी पर निशाना साध रही है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने परवेज इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी

फिलहाल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने CPP कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुला ली है। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी बुलाया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जबरदस्त तरीके से अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing