नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का दावा- जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगी। कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ सरकार पर हल्ला बोल कर रही है। कांग्रेस इसको लेकर सत्याग्रह कर रही है। आज एक बार फिर से कांग्रेस से सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ देशव्यापी सत्याग्रह करने जा रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने सुबह सवेरे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पार्टी दफ्तर आने से कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में सांसद भी इसके आवाज उठाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि हमें राजघाट जाने के लिए हमें इजाजत नहीं दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे का जिक्र करते हुए सीट विवाद को लेकर सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- आप अपने लोगों को बैठाते हो आगे

दूसरी ओर भाजपा की ओर से एक बार फिर से कांग्रेस पर पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सवाल किया कि 5000 करोड़ के गबन का मुख्य षड्यंत्रकर्ता कौन है? उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से क्यों न पूछताछ की जाए? भाजपा की ओर से साफ तौर पर कहा कि जहां भ्रष्टाचार हुआ है वहां जांच होगी। भाजपा की ओर से साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस सत्याग्रह का ड्रामा कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब