काले कपड़ों में संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर लगे नारे

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। ऐसे में संसद परिसर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम कांग्रेसी सांसद काले कपड़ों में दिखाई दिए।

इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। इसी बीच कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। उनका कहना है कि धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है और वे हमें विरोध करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी सांसद खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश करेंगे। हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। मूल्य वृद्धि सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने के लिए बाध्य हैं। हम यही कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि आज लोग महंगाई से कुचले जा रहे हैं, देश में संकट है। लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: ED की जांच पर कांग्रेस का महासंग्राम, राहुल बोले- देश में लोकतंत्र नहीं, संसद में हमें बोलने नहीं दिया जा रहा 

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत की हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध