सोनिया, राहुल और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सबके सुख एवं समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें: दीपोत्सव पर छह लाख दियो से जगमगाया अयोध्या, बना विश्व रिकॉर्ड

प्रियंका ने कहा,  एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाईकी एक आवाज झूठ और अन्याय की आँधी को रोक देती है। दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की