सोनिया ने मनरेगा के बजट में कटौती का मुद्दा उठाया, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2022

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि कुछ साल पहले कई लोगों ने महात्मा गांधी मनरेगा का मजाक उड़ाया था,उसी मनरेगा ने कोरोना और लॉकडाउन में करोड़ों प्रभावित गरीबों को ठीक समय पर मदद करते हुए सरकार की बचाव में सकारात्मक भूमिका निभाई। फिर भी मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित करनी चाहिए। 

सरकार ने दिया ये जवाब

सरकार ने सोनिया गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मनरेगा के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन हुआ है और संप्रग सरकार के समय न केवल आवंटन कम होता था बल्कि भ्रष्टाचार भी होता था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए के समय में जो बजट होता था उतना भी खर्च नहीं होता था लेकिन आपदा के समय मोदी सरकार ने 1 लाख करोड़ रु.से ज्यादा बजट का प्रावधान किया। हमने जियोटैगिंग शुरु की और इस पर कार्रवाई करने का काम किया। आज बटन दबाने से मनरेगा मजदूरों के खाते में पैसा जाता है। 

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर