मीडिया को विज्ञापन देने पर रोक की सोनिया की सलाह, बीजेपी ने कहा- इमरजेंसी वाली सोच दिखा रही है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा ने कहा कि मीडिया को दो वर्षों तक सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगाने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पार्टी की इमरजेंसी वाली सोच दर्शाती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस अध्यक्षा के उस सुझाव की आज कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने सभी सरकारी और सरकारी उपक्रमों के विज्ञापनों पर दो वर्षों तक रोक लगाने की बात कही है।

प्रतुल ने कहा,‘‘ एक तरफ महामारी के इस दौर में केंद्र सरकार ने एक लाख, 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी मीडिया इंडस्ट्री को समाप्त करने पर लगी हैं। इससे पहले भी कांग्रेस का इमरजेंसी में मीडिया के प्रति असली चेहरा सामने उजागर हो गया था।आज फिर उसी सोच के तहत कांग्रेस देश की मीडिया को समाप्त करने में तुली है। कांग्रेस नहीं चाहती की जनता तक निष्पक्ष खबर पहुंचती रहे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand