सोनीपत : सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला भ्रूण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2023

सोनीपत में सिविल अस्पताल के शौचालय में एक भ्रूण मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर-27 पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया।

सोनीपत सेक्टर-27 थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड तस्वीरों की जांच कर रही है ताकि भ्रूण को शौचालय में छोड़कर जाने वाली महिला का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बताया कि भ्रूण अस्पताल के आपात चिकित्सा वार्ड में बने शौचालय से मिला है। हालांकि, उसने भ्रूण के लिंग की जानकारी नहीं दी है। जांच अधिकारी सिंह ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल

नीतीश कुमार की सास का निधन, बेटे निशांत ने नानी मां को दी भावुक श्रद्धांजलि