सोनोवाल ने भारत-भूटान सीमा पर आवाजाही रोकने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को बस्का जिला प्रशासन को जिले में भारत-भूटान सीमा पर आवाजाही रोकने और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिले की अपनी यात्रा के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया।

वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारियों का जायाजा लेने के लिए दौरे पर थे। जिले में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को जिले में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के लिए कहा ताकि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न हो।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow