दुबई में फंसे सोनू निगम, इस्लामिक देश में चुकानी पड़ेगी धर्म के खिलाफ बोलने की कीमत?

By रेनू तिवारी | Apr 22, 2020

देशभर में लॉकडाउन की वजह से जो जहां है वहीं फंस गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम भी दुबई में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन लगने से पहले सोनू निगम किसी कारण दुबई गये थे लेकिन वापस आने से पहले भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया। सोनू निगम ने दुबई में फंसे होने के जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने बताया कि वह दुबई में लॉकडाउन के कारण फंस गये हैं लेकिन सुरक्षित हैं। 

दुबई एक इस्लामिक देश है ये तो आप सभी जानते हैं। आज से तीन साल पहले सोनू निगन ने मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर के प्रयोग पर आपत्ति जताई थी। इस बात को लेकर भारत में काफी बवाल मचा था। सोनू निगम को मुस्लिम विरोधी कहा गया था। अब जब सोनू दुबई में फंसे है तो उनके पुराने ट्वीट को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है। पुरानी बात को बदला लेने के लिए कुल लोग दुबई में फंसे सोनू निगम को उनके धर्म के खिलाफ बोलने को लेकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। सोनू निगम हालात को देखते हुए डर गये और उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर दिया है।

लाउडस्पीकर विवाद क्या था?

आज से लगभग तीन साल पहले सोनू निगम ने अप्रैल 2017 में कई सारे ट्वीट्स किए थे और कहा था कि कैसे सुबह की अजान से उनकी नींद खराब हो जाती है। उन्होंने मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारों को ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस बयान के बाद सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया। एक मौलाना ने धमकी तक दी थी कि सोनू निगम अगर मिल गाए तो उनका सिर मुडवा कर जलील करेंगे। विवाद के बाद सोनू निगम ने दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेस की। पीसी में सोनू अपना सिर मुड़वा कर आये। इस पीसी में उन्होंने साफ किया कि मैंने लाउडस्पीकर का विरोध किया है ना कि किसी धर्म विशेष का अपमान किया है। काफी समय बाद ये विवाद शांत हुआ लेकिन सोनू निगम पर मुस्लिम विरोधी होने का ठप्पा लग गया।

अब क्यों मचा रहा है बावाल 

वो एक कहावत तो आपने सुनी होगी की अपने एरिया में तो गीदड़ भी शेर होता है। हिंदू-मुस्लिम की नफरत ने इंसान की इंसानियत को खत्म कर दिया है। आज नफरत में इंसान दो पैर वाला जानवर बन गया है। विषम परिस्थिति में जहां लोगों को एक दूसरे का साथ देना चाहिए कुछ वहीं कुछ लोगों इस पर अपनी नफरत की रोटी सेंक रहे हैं। 

सोनू निगम के प्रति अपनी नफरत की आग को उड़ेलते हुए कुछ लोगों ने उनके पुराने ट्वीट के स्क्रीनसॉट वायरस कर रहे हैं और वहीं दुबई पुलिस से इस्लाम धर्म के खिलाफ बोलने वाले सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दुबई एक इस्लामिक देश है वहां पर अगर धर्म के खिलाफ कोई बोलता है तो उसे सख्त सजा दी जाती है। ऐसे में सोनू निगम के विरोधियों ने उन्हे तीन साल पहले किए गये ट्वीट के लिए भारत में नहीं बल्कि दुबई में सजा दिलवाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

UNDP की Utthan Project से बदले हालात, 42 हजार Waste Pickers बने जलवायु प्रहरी

Pawan Kalyan Birthday: सुपरस्टार से Deputy CM तक का सफर, कैसे Power Star ने बदली आंध्र की सियासत

2 September History: Bula Choudhury ने दूसरी बार English Channel तैरकर रचा था इतिहास

Prabhasakshi NewsRoom: Iran-US के बीच फिर से जंग छिड़ते ही Tehran के समर्थन में खुलकर उतरे Putin, बोले, हर तरह से मदद करेगा Russia