प्रवासियों के लिए फरिश्ता बनें सोनू सूद को ऑफर हुई बड़ी फिल्म, ‘फतेह’ में आएंगे नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक्शन-रोमांच पर आधारित फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। जी स्टूडियोज भी इस फिल्म के निर्माण में शामिल है। फिल्म का निर्देशन अभिनंदन गुप्ता कर रहे हैं जो कि ‘बाजीराव मस्तानी’, और आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ के सहायक निर्देशक हैं। यह फिल्म वास्तविक जीवन के घटनाक्रम से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें: Breaking News | लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट, 2 की मौत और पांच अन्य घायल

वहीं, जी स्टूडियोज के शारिक पटेल ने कहा कि सूद को इस फिल्म से जोड़ना बेहद आनंद की बात है क्योंकि कोविड-19 महामारी में उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद कर राष्ट्रीय स्तर पर तारीफें बटोरीं। इस फिल्म की शूटिंग 2022 के शुरु में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

विदेश जाने का है Plan? Fuel संकट के बीच अब एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी