अभिनेता Sonu Sood राहत सामग्री लेकर पहुंचे Nepal, बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन और कंबल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

अभिनेता सोनू सूद नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और कहा कि उनका फाउंडेशन आने वाले महीनों में भी राहत एवं सहायता जारी रखेगा। ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, सूद अपने ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम के साथ मंगलवार को नेपाल की राजधानी पहुंचे। वह 26 अगस्त को आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और कंबल लेकर वहां गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: भारत ने भेजी 5.5 टन दवाओं की पांचवीं खेप और बचाव दल

हम भारत से वह सामग्री भेजने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का हिस्सा ढहने के कारण अचानक आई बाढ़ ने 26 अगस्त को उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार को बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,100 से अधिक हो गई, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं और लगभग 12,000 लोगों को बचाया जा चुका है। सूद (53 वर्ष) ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राहत सामग्री केवल इस महीने ही नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में भी पहुंचती रहे।’’ अभिनेता ने 26 अगस्त को नेपाल जाने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश से तीन नदियां उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘नेपाल, आप अकेले नहीं हैं। हम भोजन, आश्रय और आपको फिर से खड़ा होने में मदद करने के लिए आ रहे हैं।’’ मंगलवार रात एक अन्य पोस्ट में सूद ने नेपाली बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘‘उन्होंने अपने घर, अपने परिवार और अपना बचपन खो दिया... लेकिन साथ मिलकर हम उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे। नेपाल, आप अकेले नहीं हैं।’’ यह पहली बार नहीं है जब सूद ने मानवीय सहायता से जुड़ी पहल की है।

कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे भारत में फंसे हजारों प्रवासी कामगारों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने को लेकर उन्हें व्यापक सराहना मिली थी। अभिनेता ने 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी राहत अभियान चलाया था। इस साल मार्च में उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच उड़ान सेवाएं बाधित होने के कारण दुबई में फंसे यात्रियों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की पेशकश भी की थी।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट